पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले छात्रावास परिसर में एनएसयूआई-एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प

Ads

पुणे में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले छात्रावास परिसर में एनएसयूआई-एबीवीपी कार्यकर्ताओं में झड़प

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 01:02 AM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 01:02 AM IST

पुणे, 21 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को यहां ‘सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी’ के छात्रावास परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और ‘नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया’ (एनएसयूआई) के सदस्यों के बीच झड़प हो गई।

घटना के बाद परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

एबीवीपी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे (सीओईपी) की छात्राओं पर शनिवार के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराने का दबाव बना रहे थे।

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कार्यक्रम का समर्थन करने वाली दो छात्राओं को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रावास में कथित रूप से बंद कर दिया और उन्हें धमकाया।

घटना के बाद छात्रावास पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि एबीवीपी कार्यकर्ता दोनों छात्राओं को धमका रहे थे।

भाषा शुभम आशीष

आशीष