Rahul Gandhi Today Protest News: नई दिल्ली: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज फिर से सरकार और प्रशासन को असहज कर दिया। राहुल सुबह से जंतर मंतर में पैलेट गन चलाने का मुद्दा उठाते रहे। संसद मार्ग वाले पुलिस स्टेशन में राहुल पैलेट गन पीड़ित और उनके परिवार के साथ पहुंचे और गोली चलाने वाले के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ गए। कहा कि जब तक FIR नहीं होगी..तब तक वहां से नहीं हटेंगे ये कहकर राहुल धरने पर बैठ गए।
इस पर बीजेपी ने सवाल उठाए। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल कभी पुलिस पर हमले के खिलाफ क्यों नहीं बोलते हैं। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि यह प्रदर्शन छात्रों या न्याय के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक हताशा और मीडिया का ध्यान खींचने के लिए है।
Rahul Gandhi Today Protest News: राहुल का आरोप है कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में साहिल पैलेट गन से घायल हुए। 14 अगस्त को उन्होंने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन उन्हें शिकायत की कॉपी ही नहीं मिली। 17 अगस्त को ईमेल और फोन से भी शिकायत पर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कुल मिलाकर राहुल गांधी जंतर मंतर में पैलेट गन चलने के मुद्दे पर अब भी अड़े हैं। पहले सदन में मानसून सत्र के दौरान और अब सड़क पर इस मुद्दे पर डटे हुए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-