महाराष्ट्र: ठाणे में मोटरसाइकिल के डंपर से टकराने से दो लोगों की मौत
महाराष्ट्र: ठाणे में मोटरसाइकिल के डंपर से टकराने से दो लोगों की मौत
ठाणे, 16 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-वडोदरा राजमार्ग पर एक मोटरसाइकिल के डंपर ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना राजमार्ग के मोहिली-दुगड़ खंड के पास शुक्रवार को उस समय हुई, जब सड़क पर निर्माण कार्य जारी था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जीशान अंसारी (20) और इमरान अंसारी (25) के रूप में हुई है तथा दोनों युवक वॉलपेपर लगाने का काम करते थे।
अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अंबाडी क्षेत्र में काम से लौट रहे थे कि तभी उनकी बाइक निर्माण कार्य में लगे एक डंपर ट्रक से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा जितेंद्र अमित
अमित

Facebook


