महाराष्ट्र के यवतमाल में ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मारी, पुलिसकर्मी सहित दो लागों की मौत

Ads

महाराष्ट्र के यवतमाल में ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मारी, पुलिसकर्मी सहित दो लागों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 30, 2023 / 02:43 PM IST,
    Updated On - July 30, 2023 / 02:43 PM IST

यवतमाल (महाराष्ट्र), 30 जुलाई (भाषा) जिले में एक ट्रक ने पुलिस वैन को टक्कर मार दी जिसमें राजमार्ग पुलिस के एक कर्मी सहित दो लोगों मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना नागपुर-तुलजापुर राजमार्ग पर शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की है।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राजमार्ग पुलिसकर्मी पुल पर एक ट्रक की जांच कर रहे थे तभी एक अन्य ट्रक ने पुलिस वैन में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, दुर्घटना में राजमार्ग पुलिस के एक कर्मी और वहां खड़े ट्रक के चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

भाषा साजन अर्पणा

अर्पणा