महाराष्ट्र : नौ महीने की बेटी को दागने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र : नौ महीने की बेटी को दागने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र : नौ महीने की बेटी को दागने के आरोप में महिला के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: July 19, 2024 / 06:47 pm IST
Published Date: July 19, 2024 6:47 pm IST

ठाणे, 19 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने नौ महीने की बेटी को कथित तौर पर दागने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला भीख मांगती है और भटवाड़ी इलाके में बच्ची के साथ रहती है।

श्रीनगर थाने के पुलिस उपनिरीक्षक नितिन हांगे ने बताया, ‘‘पड़ोसियों के मुताबिक महिला अकसर अपनी बेटी को पीटती और प्रताड़ित करती थी। हाल ही में उसने बच्ची को दागा भी था। पड़ोसियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।’’

उन्होंने बताया कि घायल बच्ची को ठाणे शहर के पास डोंबिवली के एक बाल देखभाल केंद्र में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि महिला पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज


लेखक के बारे में