महाराष्ट्र के पालघर में पति से झगड़े के बाद महिला ने बच्ची को मारकर खुदकुशी की

Ads

महाराष्ट्र के पालघर में पति से झगड़े के बाद महिला ने बच्ची को मारकर खुदकुशी की

  •  
  • Publish Date - July 9, 2024 / 09:59 AM IST,
    Updated On - July 9, 2024 / 09:59 AM IST

पालघर, नौ जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के पालघर जिले में 23 वर्षीय आदिवासी महिला ने पति से झगड़े के बाद अपनी चार वर्षीय बेटी को कथित तौर पर मार डाला और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना सोमवार को दहाणू इलाके के सिसने गांव में हुई।

कासा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का पति मछुआरा है और अक्सर घर से बाहर ही रहता है।

उन्होंने बताया कि रविवार को वह घर लौटने के बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया।

अधिकारी ने बताया कि उसकी पत्नी इस बात से नाराज हो गई कि वह उसे अपने साथ नहीं ले गया और इस बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

उन्होंने बताया कि सोमवार को महिला ने अपनी बेटी को कथित तौर पर गला घोंटकर मार डाला और बाद में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा