दिल्ली में सप्ताहांत पर शराब की दुकानें रात आठ बजे तक ही खुलेंगी

Ads

दिल्ली में सप्ताहांत पर शराब की दुकानें रात आठ बजे तक ही खुलेंगी

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 01:02 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 01:02 AM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली में शराब की सभी दुकानों को पूरे सप्ताहांत शाम 8 बजे तक ही खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को बिना पूर्व सूचना के दुकानों के जल्दी बंद होने से कई लोगों को निराशा हुई, क्योंकि उन्हें शराब न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा।

दिल्ली में शराब की दुकानें आमतौर पर रात 10 बजे बंद होती हैं।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब सप्ताहांत तक दुकानें रात आठ बजे तक ही खुलेंगी। यह फैसला जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन की वजह से बनी मौजूदा स्थिति के बारे में पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर लिया गया है।”

भाषा प्रशांत आशीष

आशीष