महिला पर तेजाब फेंकने की कोशिश के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

महिला पर तेजाब फेंकने की कोशिश के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 27, 2021 / 10:47 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 27 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने की कोशिश करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

शांति नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इकबाल सिकंदर अंसारी ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में मजदूर का काम करता था। उसे 20 वर्षीय एक युवती से प्रेम हो गया था, लेकिन लड़की के मन में ऐसी कोई भावनाएं नहीं थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 22 दिसंबर को महिला पर कथित तौर तेजाब फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह बच गई। आरोपी ने युवती के पिता के साथ भी बदसलूकी की और उनके स्कूटर को भी नुकसान पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(डी), 326(बी) 506(2) , 294 और 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा निहारिका मनीषा नेहा

नेहा