कर्ज न चुकाने पर व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप साहूकार गिरफ्तार

कर्ज न चुकाने पर व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप साहूकार गिरफ्तार

कर्ज न चुकाने पर व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप साहूकार गिरफ्तार
Modified Date: January 13, 2024 / 04:10 pm IST
Published Date: January 13, 2024 4:10 pm IST

ठाणे 13 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक साहूकार को गिरफ्तार किया गया है जिस पर 61 वर्षीय व्यक्ति को कर्ज चुकाने के लिए प्रताड़ित कर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले महीने भिवंडी तालुका के काल्हेर में हुई थी।

नारपोली पुलिस थाने क के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित अशोक शंकर पाटिल ने यशवंत गायकवाड़ से पैसे उधार लिए थे। बाद में, गायकवाड़ ने पाटिल पर पैसे लौटाने के लिये दबाव डालना और धमकी देना शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि लगातार दबाव से परेशान होकर पाटिल ने सात दिसंबर, 2023 को काल्हेर में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि गायकवाड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा योगेश रंजन

रंजन


लेखक के बारे में