मुंबई में रिश्तेदार की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

मुंबई में रिश्तेदार की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 24, 2022 / 06:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:29 PM IST

मुंबई, 24 अगस्त (भाषा) मुंबई में वित्तीय विवाद को लेकर अपनी बीमार करीबी रिश्तेदार की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

भायखला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एंथनी बेंजामिन फर्नांडीस (39) ने अपनी निकट संबंधी संतन बस्तेव फर्नांडीस (65) से कथित तौर पर मारपीट की।

उन्होंने बताया कि आरोपी एंथनी और संतन एक ही घर में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह यह जानने के बाद कथित तौर पर नाराज था कि वह उसके भाई को बैंक से ऋण दिलाने में मदद कर रही थी।

उन्होंने बताया कि एंथनी की पत्नी ने जब बुजुर्ग महिला को पिटते देखा तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एंथनी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र