Siya Goyal Lawyer Defamation Notice: कातिल सिया गोयल का वकील कौन?.. भाई ने किया इंकार तो इस अधिवक्ता ने भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस, पढ़ें हत्याकांड का ये नया ट्विस्ट

Ads

Siya Goyal Lawyer Defamation Notice: केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के वकील को लेकर विवाद, अधिवक्ता ने भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ का नोटिस भेजा।

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 07:42 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 07:45 PM IST

Siya Goyal Lawyer Defamation Notice || AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • अधिवक्ता ने साहिल गोयल को 10 करोड़ का नोटिस भेजा।
  • सिया की पैरवी को लेकर वकीलों के दावों में विवाद।
  • पुलिस हत्या मामले की जांच और घटनाक्रम पुनर्निर्माण में जुटी।

पुणे: केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल के वकील को लेकर नया विवाद सामने आया है। अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है। (Siya Goyal Lawyer Defamation Notice) आशुतोष श्रीवास्तव का आरोप है कि साहिल ने पब्लिकली यह कहकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की कि परिवार ने उन्हें सिया का वकील नियुक्त नहीं किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘वकालतनामा कोर्ट में दाखिल, सिया ने दिया अधिकार’

आशुतोष श्रीवास्तव ने दावा किया कि सिया गोयल ने सभी आवश्यक कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं और उनका वकालतनामा अदालत में दाखिल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सिया ने उन्हें हाईकोर्ट में भी अपनी ओर से पैरवी करने का अधिकार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई आरोपी अपना वकील बदलना चाहता है तो उसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करना पड़ता है और इसके लिए ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)’ जरूरी होता है।

सिया के भाई ने किया दावा खारिज

दूसरी ओर, सिया के भाई साहिल गोयल ने आशुतोष श्रीवास्तव के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने कभी भी आशुतोष श्रीवास्तव को वकील नियुक्त नहीं किया। (Siya Goyal Lawyer Defamation Notice) साहिल ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि आशुतोष श्रीवास्तव किस आधार पर अपना दावा कर रहे हैं। वही विवाद तब और बढ़ गया जब अधिवक्ता विपुल दुशिंग ने भी दावा किया कि वह और उनकी टीम सिया गोयल की ओर से केस लड़ रही है। इससे यह सवाल खड़ा हो गया कि आखिर सिया की ओर से अदालत में वकील कौन है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उधर हत्या मामले की जांच जारी

इस बीच पुणे ग्रामीण पुलिस ने हाल ही में सिया गोयल को लोहागढ़ किले ले जाकर घटना का घटनाक्रम दोबारा (रीक्रिएशन) कराया। पुलिस का आरोप है कि सिया ने पहले से तय संकेत देकर सह-आरोपी चेतन चौधरी को केतन अग्रवाल को खाई में धक्का देने का इशारा किया था।

इन्हें भी पढ़ें:-

उप्र : सहारनपुर में माल ढुलाई लिफ्ट की चपेट में आने से रेस्तरां मालिक की मौत

कॉजपा का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी, दीपके ने समर्थकों के प्रवेश पर पाबंदी का आरोप लगाया

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा ने मैरीलैंड में आईएनएस सुदर्शिनी का दौरा किया

दिल्ली हवाईअड्डे के शौचालय के फ्लश में 1.47 करोड़ रुपये का सोना छिपाने वाला यात्री गिरफ्तार

दक्षिण अफ्रीका में अवैध आव्रजन के खिलाफ प्रदर्शन : सरकार ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मी तैनात किये

Q1. सिया गोयल के मामले में 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस किसने भेजा?

उत्तर: अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया गोयल के भाई साहिल गोयल को 10 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है।

Q2. विवाद की वजह क्या है?

उत्तर: आशुतोष श्रीवास्तव का आरोप है कि साहिल गोयल ने सार्वजनिक रूप से कहा कि परिवार ने उन्हें सिया का वकील नियुक्त नहीं किया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।

Q3. क्या यह स्पष्ट है कि सिया गोयल की ओर से अदालत में कौन पैरवी कर रहा है?

उत्तर: फिलहाल इसे लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। आशुतोष श्रीवास्तव और अधिवक्ता विपुल दुशिंग, दोनों ने सिया की ओर से पैरवी करने का दावा किया है। अंतिम स्थिति न्यायालय के रिकॉर्ड और विधिक प्रक्रिया से स्पष्ट होगी।