ठाणे में बेटे की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे में बेटे की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे में बेटे की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: June 12, 2024 / 10:57 am IST
Published Date: June 12, 2024 10:57 am IST

ठाणे, 12 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपने नौ वर्षीय बेटे की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि साहपुर तालुका के कसारा इलाके के वाशाला में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई इस घटना के समय आरोपी नशे में था। उसने बताया कि इस घटना के सही कारण का अभी तक पता नहीं चला है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि घरेलू कलह के कारण व्यक्ति और उसकी पत्नी अलग-अलग रह रहे थे और लड़का अपनी मां के साथ रह रहा था।

उन्होंने बताया कि लड़का सोमवार को अपनी मां के घर से लापता हो गया था और परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि बच्चा मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे अपने पिता के घर के निकट मृत पाया गया।

अधिकारी ने कहा कि मृतक के एक रिश्तेदार की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में