नागपुर में आठ वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नागपुर में आठ वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

नागपुर में आठ वर्षीय लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: March 20, 2022 9:19 pm IST

नागपुर, 20 मार्च (भाषा) नागपुर के इमामबाड़ा इलाके में मानसिक रूप से अस्वस्थ आठ वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में एक 42 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मोहल्ले में जूस की दुकान चलाने वाले सूरज लोखंडे ने दोपहर में लड़की का अपहरण किया और अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया।

इमामबाड़ा थाने के अधिकारी ने बताया कि लड़की ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

उन्होंने कहा, ”व्यक्ति को आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। लड़की का यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में