ठाणे में क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों से 1.61 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

ठाणे में क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों से 1.61 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

ठाणे में क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों से 1.61 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज
Modified Date: May 29, 2026 / 09:56 am IST
Published Date: May 29, 2026 9:56 am IST

ठाणे, 29 मई (भाषा) महाराष्ट्र में क्रिप्टोकरेंसी निवेश पर आकर्षक मुनाफे का वादा कर सात निवेशकों से 1.61 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ठाणे के 44 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कासारवडवली पुलिस ने 25 मई को दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी ने दिसंबर 2023 और जून 2025 के बीच इस धोखाधड़ी को कथित तौर पर अंजाम दिया था।

शिकायत में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे और छह अन्य लोगों को क्रिप्टोकरेंसी निवेश पर भारी मुनाफा मिलने का झांसा दिया और उन सभी से कुल 1.61 करोड़ रुपये एकत्र किए।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी ने निवेशकों को यह रकम एक महिला के विशेष बैंक खाते में जमा करने को कहा था, जिसका पति कथित तौर पर उसके कार्यालय में काम करता था।’

अधिकारी ने कहा कि निवेशकों को वादे के मुताबिक कोई मुनाफा नहीं मिला जिसके बाद पीड़ितों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।

उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।

भाषा

प्रचेता सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में