महाराष्ट्र: हिंगोली में पिकअप वाहन और ऑटोरिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच लोग घायल
महाराष्ट्र: हिंगोली में पिकअप वाहन और ऑटोरिक्शा की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच लोग घायल
हिंगोली, सात सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन की ऑटोरिक्शा से टक्कर में एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा अपराह्न करीब तीन बजकर 45 मिनट पर औंढा नागनाथ-परभणी मार्ग पर हुआ।
पुलिस ने बताया कि ऑटोरिक्शा परभणी की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद ऑटोरिक्शा सड़क पर पलट गया।
अधिकारी ने बताया कि हादसे में तीन साल की बच्ची और 12 वर्षीय लड़के की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें परभणी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया में जुटी है।
मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


