महाराष्ट्र के ठाणे में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
महाराष्ट्र के ठाणे में युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
ठाणे, 12 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में 23 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि युवक का शव सुबह शिवाजी नगर में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान प्रवीण वानखेड़े के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के कर्मियों ने आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को सुबह 8:42 बजे घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी के अनुसार, इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
भाषा प्रचेता वैभव
वैभव

Facebook


