हाउसिंग सोसायटी में पार्किंग विवाद के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या; चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हाउसिंग सोसायटी में पार्किंग विवाद के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या; चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हाउसिंग सोसायटी में पार्किंग विवाद के चलते व्यक्ति ने की आत्महत्या; चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: March 1, 2024 / 07:12 pm IST
Published Date: March 1, 2024 7:12 pm IST

ठाणे, एक मार्च (भाषा) ठाणे जिले के टिटवाला में चार लोगों के विरूद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है क्योंकि पार्किंग के आवंटन विवाद के चलते होकर एक व्यक्ति ने कथित तौर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय भूषण लोटन मोरे ने बृहस्पतिवार की दोपहर खडावली और टिटवाला स्टेशनों के बीच एक मेल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

कल्याण रेलवे पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक पंधारी कांडे ने कहा, ”उनके भाई ने हमें बताया कि मोरे का अपनी हाउसिंग सोसाइटी के चार लोगों के साथ पार्किंग आवंटन को लेकर विवाद था। जिससे परेशान होकर उसने अपनी जान दे दी।”

उन्होंने कहा कि पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर चारों लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कांडे ने कहा कि चारों लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

भाषा प्रीति माधव

माधव


लेखक के बारे में