नवी मुंबई के बांध में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, शव बरामद
नवी मुंबई के बांध में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, शव बरामद
ठाणे,29 मई (भाषा) नवी मुंबई के दीघा स्थित इल्थानपाड़ा बांध में डूबे एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को कई एजेंसियों के संयुक्त खोज और बचाव अभियान के बाद बरामद कर लिया गया। नगर निकाय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
नवी मुंबई क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ( आर डी एम सी के) प्रमुख सचिन कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ऐरोली दमकल केंद्र को बृहस्पतिवार को बांध में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी, जिसके बाद खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया ।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात खराब दृश्यता के कारण निलंबित किया गया तलाश अभियान शुक्रवार सुबह फिर से शुरू हुआ, जिसके बाद शव को अपराह्न करीब 3:20 बजे बांध से बाहर निकाल लिया गया।
कदम ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए ऐरोली अग्नि शामक दल और एमआईडीसी अग्नि शामक दल की एक-एक बचाव गाड़ी तथा ठाणे आपदा मोचन बल ( टीडीआरएफ ) की एक टीम तैनात की गई थी।
भाषा Intern दिलीप
दिलीप

Facebook


