महाराष्ट्र के उल्हासनगर में इमारत के छज्जे का एक हिस्सा गिरने से व्यक्ति की मौत

Ads

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में इमारत के छज्जे का एक हिस्सा गिरने से व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - August 25, 2022 / 07:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

ठाणे, 25 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में बृहस्पतिवार दोपहर को एक इमारत के छज्जे का एक हिस्सा गिरने से 34 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक यह घटना अपराह्न करीब दो बजे गोल मैदान इलाके में स्थित कोमल पार्क इमारत में हुई।

मृतक की पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। बचाव कार्य के लिए दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और इमारत को खाली कराया गया।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश