पुणे में एक करोड़ रुपये से अधिक की मेफेड्रोन बरामद, दो गिरफ्तार

पुणे में एक करोड़ रुपये से अधिक की मेफेड्रोन बरामद, दो गिरफ्तार

पुणे में एक करोड़ रुपये से अधिक की मेफेड्रोन बरामद, दो गिरफ्तार
Modified Date: April 30, 2023 / 01:01 am IST
Published Date: April 30, 2023 1:01 am IST

पुणे, 29 अप्रैल (भाषा) पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे जिले के खराड़ी इलाके में दो लोगों के पास से 1.21 करोड़ रुपये मूल्य की मेफेड्रोन (एमडी) जब्त की है। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इसे लेकर चंदन नगर थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमोल जेंडे ने बताया कि मध्यप्रदेश के रतलाम से आए दो लोगों के कब्जे से 1.21 करोड़ रुपये मूल्य का 108 ग्राम एमडी बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है।

भाषा रंजन शफीक

शफीक

शफीक


लेखक के बारे में