Milk Price Hike Today 01 September 2026: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, 9 रुपये बढ़े दूध के दाम, अब प्रति लीटर के लिए देने होंगे इतने पैसे

Ads

Milk Price Hike Today 01 September 2026: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, 9 रुपये बढ़े दूध के दाम, अब प्रति लीटर के लिए देने होंगे इतने पैसे

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 09:28 AM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 09:29 AM IST

Milk Price Hike Today 01 September 2026 | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मुंबई में दूध महंगा
  • 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • अब 102 रुपये प्रति लीटर

मुंबई: Milk Price Hike Today 01 September 2026 त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले मुंबई की आम जनता को बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। दरअसल, आज एक सितंबर से दूध के दामों में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। (Milk Price Hike Today) इसके बाद दूध का थोक भाव 93 रुपये से बढ़कर 102 रुपये प्रति लीटर हो हो गया है। नई कीमत आज एक सितंबर से लागू हो गई है।

क्यों बढ़ाए गए दूध के दाम?

Milk Price Hike Today 01 September 2026 दूध उत्पादकों के मुताबिक, पिछले कुछ समय में डेयरी कारोबार की लागत (Milk Price Increase) लगातार बढ़ी है। एसोसिएशन के मुताबिक, अनाज, तुरचुनी और चना चुन्नी जैसे पशु आहार की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। चारे और खली की कीमत बढ़ने से दूध उत्पादकों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसी बढ़ते खर्च को देखते हुए दूध के थोक रेट में इजाफा करने का फैसला लिया गया है।

आज से मुंबई में 9 रुपये महंगा हुआ दूध

इसी बढ़ती लागत को देखते हुए दूध उत्पादकों ने 1 सितंबर से कीमत में 9 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके बाद तबेले के दूध की नई कीमत 102 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अब इसका असर मुंबई निवासियों पर पड़ेगा। यानी अब मुंबईकरों को रोजाना इस्तेमाल होने वाले दूध के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

दूध की नई कीमत कितनी है?

102 रुपये प्रति लीटर।

कीमतें कब से लागू हुईं?

1 सितंबर 2026 से।

दाम क्यों बढ़ाए गए हैं?

पशु आहार और चारे की कीमतें बढ़ने से उत्पादन लागत बढ़ी।