Maharashtra Crime News: घर में अकेली थी अधेड़ चाची, नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Maharashtra Crime News: पालघर जिले में एक महिला की उसके 15 वर्षीय भतीजे और उसके दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर दी

Maharashtra Crime News: घर में अकेली थी अधेड़ चाची, नाबालिग ने दोस्त के साथ मिलकर दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

Maharashtra Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: February 17, 2026 / 11:04 pm IST
Published Date: February 17, 2026 11:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पालघर में नाबालिग भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर की चाची की हत्या।
  • महिला ने आरोपियों को टीवी देखने के लिए लगाई थी डांट।
  • पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।

Maharashtra Crime News: पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला की उसके 15 वर्षीय भतीजे और उसके दोस्त ने कथित तौर पर हत्या कर दी, क्योंकि पीड़ित ने लगातार टेलीविजन देखने की आदत के लिए उसे फटकारा था। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। (Maharashtra Crime News) एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात वसई पश्चिम के बेरहामपुर गांव में हुई इस घटना के सिलसिले में दो नाबालिग लड़कों को पकड़ा है।

घर में मृत मिली महिला

Maharashtra Crime News: पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पूर्णिमा चौगुले-श्रींगी ने बताया कि 65 वर्षीय महिला सोमवार सुबह अपने बंगले में मृत पाई गई, जहां वह अकेली रहती थी। उन्होंने बताया कि जांच से पता चला कि महिला ने अपने भतीजे को पढ़ाई छोड़ने और टेलीविजन देखने की आदत को लेकर फटकार लगाई थी। (Maharashtra Crime News)  डांट से नाराज नाबालिग ने अपने दोस्त को घर बुलाया था।

आरोपियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम

Maharashtra Crime News: डीसीपी ने बताया, ‘‘आरोपी ने अपनी चाची पर लाठी से हमला कर दिया। हमले के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।’’ डीसीपी ने बताया कि हत्या का मामला तब सामने आया जब महिला की बेटी ने फोन पर उनसे संपर्क नहीं होने पर अपने भाई को वहां भेजा, जहां उसने शव को फर्श पर (Maharashtra Crime News)  पड़ा पाया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने महिला के भतीजे से पूछताछ की, जिसने हत्या की बात कबूल कर ली। डीसीपी ने बताया कि दोनों लड़कों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.