UGC Bill Protest Rewa : एक साथ 300 से ज्यादा लोगों पर हुई FIR! कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला?

रीवा में यूजीसी बिल के समर्थन में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करना सैकड़ों लोगों को भारी पड़ गया। कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने 300-400 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वीडियो के आधार पर पहचान शुरू कर दी है।

UGC Bill Protest Rewa : एक साथ 300 से ज्यादा लोगों पर हुई FIR! कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला?

UGC Bill Protest Rewa / Image Source : X

Modified Date: February 17, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: February 17, 2026 10:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • यूजीसी बिल के समर्थन में कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन।
  • 300-400 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
  • वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर पहचान जारी।

रीवा : UGC Bill Protest Rewa मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले में कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है।  जिला कलेक्ट्रेट के सामने यूजीसी (UGC) बिल के समर्थन में प्रदर्शन करना सैकड़ों लोगों को भारी पड़ गया है। कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने लगभग 300 से 400 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस वीडियो के आधार पर अब सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल कुछ प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट गेट पर जमा होकर यूजीसी बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया था। Rewa Collector Action इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे शहर का यातायात घंटों बाधित रहा। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान न केवल नियमों का उल्लंघन किया गया, बल्कि तेज आवाज में आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी भी की गई।

वीडियो के आधार पर की जारी है तलाश

प्रशासन ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है।

इन्हें  भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.