निर्वाचन आयोग से अबतक अनुमति नहीं मिलने की वजह से मनसे ने अपनी शिवाजी पार्क रैली की रद्द
निर्वाचन आयोग से अबतक अनुमति नहीं मिलने की वजह से मनसे ने अपनी शिवाजी पार्क रैली की रद्द
(फाइल फोटो के साथ)
मुंबई, 15 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि निर्वाचन आयोग से अबतक अनुमति नहीं मिल पाने के कारण वह मुंबई के शिवाजी पार्क में 17 नवंबर को रैली नहीं करेंगे।
ठाकरे ने कहा कि इसके बजाय वह मनसे प्रत्याशियों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने के लिए मुंबई और ठाणे के विधानसभा क्षेत्रों में जायेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी अनुमति नहीं मिली है और मेरे पास बैठक के लिए (बस) डेढ़ दिन है। इन डेढ़ दिनों में रैलियां करना मुश्किल हो रहा है। इसके बजाय मैं मुंबई और ठाणे के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करूंगा।’’
शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में 17 नवंबर को रैली करने की अनुमति मांगी है, लेकिन दोनों ही दलों को अबतक इसके लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति नहीं मिली है।
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार 18 नवंबर को शाम पांच बजे थम जाएगा।
मध्य मुंबई में स्थित शिवाजी पार्क भारतीय क्रिकेट के पालना के रूप में प्रसिद्ध रहने के साथ-साथ 1966 में शिवसेना की स्थापना के बाद बाल ठाकरे की पहली दशहरा रैली का स्थल भी था। इसके बाद इस मैदान पर दशहरा रैली का आयोजन शिवसेना की परंपरा बन गई।
राज ठाकरे से राजनीतिक रूप से अलग उनके चचेरे भाई एवं शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पिछले सप्ताह कहा था कि उनकी पार्टी ने 17 नवंबर को शिवाजी पार्क में एक रैली के लिए अनुमति मांगी थी, जो शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि भी है।
उन्होंने कहा था कि उस दिन उस मैदान में ठाकरे के लाखों समर्थक जुटेंगे। वर्ष 2012 में इसी शिवाजी पार्क में बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार किया गया था।
उन्होंने कहा था, ‘‘इसलिए हम निर्वाचन आयोग और पुलिस से कह रहे हैं कि मामले को उलझाया न जाए। शिवसैनिक वैसे भी वहां जमा हो जाएंगे और आप उन्हें रोक नहीं सकते। यहां कोई आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है। इसलिए किसी भी तरह के टकराव से बचने के लिए हमें 17 नवंबर को रैली करने की अनुमति दी जाए।’’
भाषा राजकुमार रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: निर्वाचन आयोग से अबतक अनुमति नहीं मिलने की वजह से मनसे ने अपनी शिवाजी पार्क रैली की रद्द
महाराष्ट्र
और भी पढ़ें ›शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pm