मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय, माधवन पर साधा निशाना

Ads

मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय, माधवन पर साधा निशाना

  •  
  • Publish Date - August 2, 2026 / 09:22 PM IST,
    Updated On - August 2, 2026 / 09:22 PM IST

मुंबई, दो अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन समेत उन अभिनेताओं पर निशाना साधा है जो भारत में विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा तो करते हैं, लेकिन खुद विदेश में रहना पसंद करते हैं।

ठाकरे ने शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हजारों कारोबारी विदेशों में पलायन कर गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विवेक ओबेरॉय, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर एक फिल्म बनाई और उसमें उनका किरदार निभाया, दुबई में रह रहे हैं। वह भारत में नहीं रहते। आर. माधवन ने कहा कि मोदी जी ने अच्छा काम किया है और वह उद्योगों को भारत ला रहे हैं, लेकिन वह (माधवन) भी दुबई में बस गए हैं।’’

मनसे प्रमुख ने कहा, ‘‘यदि वे भारत और प्रधानमंत्री से प्यार करते हैं, अगर उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री विकास कर रहे हैं, तो वे अपने परिवारों के साथ दुबई में क्यों रहते हैं?’’

उन्होंने कहा कि ये अभिनेता सरकार द्वारा प्रायोजित फिल्मों में काम करते हैं और फिर दुबई चले जाते हैं।

भाषा देवेंद्र नरेश

नरेश