PM Kisan 24th Installment Date: अक्टूबर में आएगी या फिर टलेगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? जानिए तारीख को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। केंद्र सरकारर इस योजना के पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता देती है। अब तक किसानों के खातों में 23 किस्तें भेजी जा चुकी है और अगली किस्त जल्द जारी हो सकती है।

PM Kisan 24th Installment Date: अक्टूबर में आएगी या फिर टलेगी पीएम किसान की 24वीं किस्त? जानिए तारीख को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

(PM Kisan 24th Installment Date/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 13, 2026 / 03:00 pm IST
Published Date: September 13, 2026 2:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • PM Kisan योजना में सालाना ₹6,000 की मदद मिलती है।
  • अब तक किसानों को 23 किस्तें मिल चुकी हैं।
  • 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

नई दिल्ली: PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर (PM Kisan 24th Installment Date) किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। जानिए इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और सही जानकारी होना जरूरी है।

कब आ सकती है 24वीं किस्त?

पीएम किसान की 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment Date) को लेकर अभी सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, किसानों को उम्मीद है कि पैसा अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले सप्ताह तक खाते में आ सकता है। यह समय कई स्थानों पर धान की कटाई और गेहूं व आलू की खेती की शुरुआत का होता है, इसलिए किसानों को इस दौरान पैसों की जरूरत भी रहती है।

ऐसे करें PM Kisan में रजिस्ट्रेशन

योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां New Farmer Registration विकल्प चुनें। इसके बाद Rural Farmer या Urban Farmer Registration में से उचित विकल्प चुनना होगा। मांगी गई जानकारी, राज्य और कैप्चा भरने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। सत्यापन पूरा होने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

लाभार्थी हैं या नहीं, ऐसे करें चेक

अगर आप पहले से आवेदन कर चुके हैं और अपना स्टेटस देखना चाहते हैं, तो पीएम किसान की वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प पर जाएं। यहां मांगी गई किसान रजिस्ट्रेशन जानकारी, मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। इसके बाद OTP के जरिए सत्यापन करें। स्क्रीन पर आपकी योजना से जुड़ी स्थिति दिखाई देगी।

अब तक मिल चुकी हैं 23 किस्तें

पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। अब तक पात्र किसानों को 23 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। सरकार तीन तय अवधि अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च में किस्त जारी करती है। आखिरी बार किस्त जून में जारी किया गया था। 24वीं किस्त (PM Kisan 24th Installment Date) के लिए किसानों को फिलहाल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।