Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party: विशाल यादव हत्याकांड में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, 90 प्रतिशत आपराधिक घटनाओं में सामने आता है सपा कनेक्शन, अनिल राजभर का विपक्ष पर बड़ा आरोप 

Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party: विशाल यादव हत्याकांड में दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, 90 प्रतिशत आपराधिक घटनाओं में सामने आता है सपा कनेक्शन, अनिल राजभर का विपक्ष पर बड़ा आरोप 

Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party || Image- Anil Rajbhar Instagram

Modified Date: September 13, 2026 / 04:19 pm IST
Published Date: September 13, 2026 4:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
  • अनिल राजभर ने कहा 90 प्रतिशत आपराधिक घटनाओं में सामने आता है सपा कनेक्शन।
  • विशाल यादव हत्याकांड में भी पीड़ित परिवार ने स्थानीय सपा विधायक के खिलाफ गंभीर शिकायत की है।

Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party: लखनऊ: जौनपुर में विशाल यादव की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी अपराध की घटना होती है तो 90 प्रतिशत मामलों में कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी का कनेक्शन सामने आता है। विशाल यादव हत्याकांड में भी पीड़ित परिवार ने स्थानीय सपा विधायक के खिलाफ गंभीर शिकायत की है। सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

विशाल यादव केस में गंभीरता से होगी जांच

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अपराध और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ सरकार की नीति स्पष्ट है। (Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party) ऐसे मामलों में कार्रवाई ऐसी होनी चाहिए जो भविष्य के लिए नजीर बने। विशाल यादव के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी भी गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार जब तक कार्रवाई से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हो जाता, तब तक सरकार की कार्रवाई नहीं रुकेगी।

11 सितंबर को हुई थी वारदात

Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party: उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को जौनपुर के तिवारीपुर निवासी विशाल यादव उर्फ बिच्छी सैलून से बाल कटवाकर घर लौट रहा था। इसी दौरान अराजक तत्वों ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण विशाल की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव जौनपुर-मिर्जापुर हाईवे पर रखकर प्रदर्शन किया था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

विशाल की मां मालती देवी और अन्य परिजनों ने स्थानीय सपा विधायक लकी यादव पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। (Anil Rajbhar Targeted Samajwadi Party) मामले में 28 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विशाल गुजरात में ट्रेलर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.