Ujjain Ganesh ji ‘Crying’ Video Viral: गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन के गणेशजी की आंखों से निकलने लगा आंसू! ग्रामीणों ने कहा- चोला नहीं चढ़ाने से नाराज हुए ‘बप्पा’, देखिए वीडियो

Ujjain Ganesh ji 'Crying' Video Viral: गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन के गणेशजी की आंखों से निकलने लगा आंसू! ग्रामीणों ने कहा- चोला नहीं चढ़ाने से नाराज हुए 'बप्पा', देखिए वीडियो

Ujjain Ganesh ji ‘Crying’ Video Viral: गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन के गणेशजी की आंखों से निकलने लगा आंसू! ग्रामीणों ने कहा- चोला नहीं चढ़ाने से नाराज हुए ‘बप्पा’, देखिए वीडियो

Ujjain Ganesh ji 'Crying' Video Viral: गणेश चतुर्थी से पहले उज्जैन के गणेशजी की आंखों से निकलने लगा आंसू! ग्रामीणों ने कहा- चोला नहीं चढ़ाने से नाराज हुए 'बप्पा', देखिए वीडियो / Image: Viral Video

Modified Date: September 13, 2026 / 11:18 am IST
Published Date: September 13, 2026 11:16 am IST
HIGHLIGHTS
  • गणेश प्रतिमा की आंखों से पानी निकलने का वीडियो वायरल
  • ग्रामीणों का दावा है कि प्रतिमा की आंखों से आंसू निकल रहे थे
  • चोला चढ़ाने और पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा की आंखों से पानी निकलना कम हो गया

उज्जैन: Ujjain Ganesh ji ‘Crying’ Video Viral गणेश चतुर्थी में अब सिर्फ एक ही दिन शेष हे यानि 14 सितंबर को भगवान गणेश जी देशभर में स्थापना की जाएगी। पूरे 11 दिन तक चलने वाले गणेश पर्व को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बीच उज्जैन जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है में भगवाण गणेश की आंखों से आंसू निकल रहे हैं। ये वीडियो ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब उज्जैन में ही हनुमान जी के मंदिर को शिफ्ट करने का दावा किया जा रहा है। दावा ये भी किया जा रहा है कि लाखों कोशिश के बाद भी हनुमान जी की मूर्ति को हटाया भी नहीं जा सका है। गणेश जी का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। बता दें कि IBC24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है और ना ही किसी की छवि खराब करने का इरादा रखता है।

रोने लगे भगवान गणेश जी

Ujjain Ganesh ji ‘Crying’ Video Viral सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि गणेशजी की आंखों से पानी निकल रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो रो रहे हैं। वहीं, गणेशजी की आंखों से निकल रहे पानी को एक बार कपड़े से साफ किया जाता है, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी आंखों में फिर से पानी भर आता है। वीडियो वायरल होने के बाद भक्तों की भीड़ भगवान गणेशजी के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी है। मंदिर में पूजा-अर्चना का दौर तेज हो गया है।

चोला नहीं चढ़ाने से हुए थे नाराज

मिली जानकारी के अनुसार ये घटना उज्जैन से करीब 15 किलोमीटर दूर ताजपुर गांव का है, जहां रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे जब लोग माता जी के झोपड़े पर दर्शन करने पहुंचे, तब वहां प्रतिमा के रोते हुए का दृश्य दिखाई दिया। गणेशजी की आंखों से आंसू निकलता देख ग्रा​मिणों ने गांव के वरिष्ठ लोगों को सूचना दी। इसके बाद भी ग्रामीणों ने एकत्र होकर मंदिर परिसर में भगवान गजानन जी महाराज की महाआरती की। इस दौरान मंदिर में ढोल बजाए गए और विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की गई।

चोला चढ़ाने के बाद नहीं निकला आंखों से आंसू

वहीं, ग्रामीणों ने मानें तो शनिवार सुबह ही करीब साढ़े 6 बजे गांव में नजर पूजा का आयोजन किया गया था। इससे पहले गांव में गणेशजी की यात्रा भी निकाली गई थी। यात्रा के बाद गणेशजी को चोला चढ़ाना था, लेकिन किसी कारणवश पंचायत की ओर से ऐसा नहीं किया गया। ग्रामीणों का ऐसा मानना है कि गणेशजी को चोला नहीं चढ़ाया गया जिसके चलते ऐसा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गणेशजी के नाराज होने का अहसास होने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत भगवान गणेश की यात्रा निकाली और प्रतिमा को चोला अर्पित किया। ग्रामीणों का दावा है कि चोला चढ़ाने के बाद प्रतिमा की आंखों से निकलने वाली पानी की बूंदें धीरे-धीरे कम होने लगीं। दोपहर लगभग 1:30 बजे के आसपास आंसू काफी कम हो गए। फिलहाल, प्रतिमा की आंखों से पानी आने की वास्तविक वजह क्या है, इसे लेकर कोई वैज्ञानिक या आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"