मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार ने चार साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार ने चार साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नाम्बियार ने चार साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की
Modified Date: May 14, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: May 14, 2026 9:17 pm IST

मुंबई, 14 मई (भाषा) अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति, व्यवसायी सूरज नाम्बियार ने बृहस्पतिवार को अपने अलग होने की घोषणा की, जिससे उनके वैवाहिक जीवन की स्थिति के बारे में हफ्तों से चल रही अटकलों की पुष्टि हो गई।

दोनों ने एक संयुक्त बयान में सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने चार साल के अपने वैवाहिक जीवन को समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है।

बयान में कहा गया है कि “मीडिया के कुछ वर्गों द्वारा हमारे निजी जीवन में अनावश्यक और दखलंदाजी भरे हस्तक्षेप से हम बेहद आहत हैं। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमने अलग होने का फैसला किया है और हम निजी तौर पर सौहार्दपूर्ण ढंग से मामलों को सुलझाने के लिए आवश्यक समय ले रहे हैं।”

पूर्व दंपति ने अपने निजी जीवन की लगातार मीडिया कवरेज की भी आलोचना की और कहा कि “मनगढ़ंत कहानियों और सरासर झूठ” के माध्यम से उनके रिश्ते को “सनसनीखेज” बनाने के प्रयास किए गए थे।

उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत प्राथमिकताओं में आए बदलावों पर गहन विचार-विमर्श के बाद, हमने आपसी सहमति से सम्मान और समझ के साथ अलग-अलग रास्ते अपनाने का निर्णय लिया है। इस समय, हम इस चरण को सावधानीपूर्वक और निजी तौर पर आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

बयान में कहा गया, “हम आने वाले समय में अपनी दोस्ती को संजोकर रखने का प्रयास करेंगे। इस दौरान आपकी समझदारी, हमारी निजता का सम्मान करने और हमें निरंतर समर्थन देने के लिए हम तहे दिल से आभारी हैं।”

‘गोल्ड’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली रॉय ने जनवरी 2022 में गोवा में आयोजित एक समारोह में नाम्बियार से शादी की थी।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में