मुंबई: भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति हटाए जाने से नाराज व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया

Ads

मुंबई: भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति हटाए जाने से नाराज व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 07:30 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 07:30 PM IST

मुंबई, 11 मार्च (भाषा) पुलिस ने दक्षिण मुंबई में आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। व्यक्ति अपने गृहनगर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति हटाए जाने से नाराज था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना नरीमन पाइंट इलाके में ऊषा मेहता चौक पर यह घटना हुई।

मरीन ड्राइव थाने के एक अधिकारी के अनुसार, सोलापुर जिले के टाकली का निवासी दादासो बबन कलसैत (38) वहां पहुंचा और अपने शरीर पर ज्वलनशील तरल पदार्थ उड़ेलना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि अन्य लोग उसे काबू किया और थाने ले गए।

पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले स्थानीय निकाय ने कलसैत के गृहनगर में लोहार समाज की जमीन पर अवैध रूप से स्थापित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को हटा दिया था जिससे वह नाराज था।

अधिकारी ने बताया कि कलसैत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 226 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश