IBC24 Dhanvantari Samman 2026/image Credit: IBC24.in
Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman 2026: रायपुर : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नंबर वन न्यूज़ चैनल ‘IBC24’ ने अपनी सामाजिक सरोकारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ‘धनवंतरी सम्मान 2026’ का शानदार आगाज़ कर दिया है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हुमा कुरैशी शामिल हुईं।
Huma Qureshi At IBC24 Dhanvantari Samman 2026: कार्यक्रमके दौरान IBC24 के एडिटर इन चीफ रविकांत मित्तल ने हुमा कुरैशी से अलग-अलग मुद्दों पर सवाल किए। इस दौरान हुमा कुरैशी ने सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिए। चर्चा के दौरान IBC24 के एडिटर इन चीफ रविकांत मित्तल ने हुमा कुरैशी से पूछा कि, लोगों को लगता है फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ग्लैमर है तो इसके पीछे क्या सच्चाई है। इस सवाल का जवाब देते हुए हुमा कुरैशी ने कहा कि, फिल्म इंडस्ट्री में बहुत काम करवाते हैं। उन्होंने कहा फिल्म इंडस्ट्री में मजदूरों की तरह काम करवाया जाता है। इसके बाद उन्होंने बताया कि, जब वो बहुत ज्यादा थक जाती है या इरिटेड होती है तब वे बहुत हंसती है। हंसने से उनकी परेशानी और थकान दूर हो जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:-