वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन

Ads

वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन

  •  
  • Publish Date - July 17, 2026 / 09:07 PM IST,
    Updated On - July 17, 2026 / 09:07 PM IST

ब्रिजटाउन (बारबाडोस), 17 जुलाई (भाषा) वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान और क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक और सर गारफील्ड सोबर्स का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

इस महान क्रिकेटर के निधन की पुष्टि उनके बेटे डैनियल ने की। दस दिन बाद उनका 90वां जन्मदिन होता।

खेल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक सोबर्स ने मार्च 1954 से अप्रैल 1974 के बीच 93 टेस्ट मैच खेले और 57.78 की औसत से 8,032 रन बनाए जिसमें 26 शतक और 30 अर्धशतक शामिल थे।

बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज सोबर्स ने टेस्ट क्रिकेट में 235 विकेट लिए। उन्होंने सिर्फ एक वनडे मैच खेला जिसमें एक विकेट लिया।

वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी थे, उन्होंने 1968 में नॉटिंघमशर के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के खिलाफ यह कारनामा किया था।

भाषा नमिता

नमिता