मुंबई: रेल यार्ड में खड़ी ट्रेन की पेंट्री कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई: रेल यार्ड में खड़ी ट्रेन की पेंट्री कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, 30 सितंबर (भाषा) मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के यार्ड में खड़ी मुंबई-हावड़ा ट्रेन की पेंट्री कार में बुधवार तड़के आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन की पेंट्री कार में तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर आग लगी। तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकलकर्मी सुबह चार बजकर एक मिनट पर घटनास्थल पर पहुंच गए। आग पर सुबह चार बजकर पांच मिनट तक पूरी तरह काबू पा लिया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेन खाली थी और घटना के समय उसमें कोई यात्री मौजूद नहीं था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।’’
दक्षिण मुंबई में स्थित सीएसएमटी शहर के प्रमुख रेलवे टर्मिनल में से एक है। यहां से कई लंबी दूरी की और स्थानीय ट्रेन सेवाएं संचालित होती हैं।
भाषा गोला वैभव
वैभव

Facebook


