मुंबई महानगर पालिका चुनाव: सुबह साढ़े नौ बजे तक 6.98 प्रतिशत मतदान

मुंबई महानगर पालिका चुनाव: सुबह साढ़े नौ बजे तक 6.98 प्रतिशत मतदान

मुंबई महानगर पालिका चुनाव: सुबह साढ़े नौ बजे तक  6.98 प्रतिशत मतदान
Modified Date: January 15, 2026 / 11:06 am IST
Published Date: January 15, 2026 11:06 am IST

(तस्वीरों सहित)

मुंबई, 15 जनवरी (भाषा) बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को जारी मतदान के पहले दो घंटों में औसतन 6.98 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढ़े सात बजे मतदान शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे तक जारी रहेगा।

बीएमसी के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे तक औसत मतदान प्रतिशत 6.98 रहा।

नगर निकाय द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि वार्डों में मतदान में व्यापक भिन्नता है।

पश्चिमी उपनगरों के वार्ड नंबर 18 में सबसे अधिक 11.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि पूर्वी उपनगरों के वार्ड नंबर 162 में सुबह 9.30 बजे तक सबसे कम 1.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में