मुंबई: भायखला में लिफ्ट गिरने से तीन साल का बच्चा और चार अन्य लोग घायल

मुंबई: भायखला में लिफ्ट गिरने से तीन साल का बच्चा और चार अन्य लोग घायल

मुंबई: भायखला में लिफ्ट गिरने से तीन साल का बच्चा और चार अन्य लोग घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: October 31, 2021 4:13 pm IST

मुंबई, 31 अक्टूबर (भाषा) दक्षिणी मुंबई के भायखला में एक इमारत की लिफ्ट गिरने से तीन साल के एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जे. जे. मार्ग पर स्थित झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) की 18 मंजिला इमारत में हुई। उन्होंने बताया कि यहां रहनेवाले लोगों ने तत्काल अग्निशमन कर्मी और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

घायलों की पहचान हुमा खान (24), आरशा खान (सात), सोहन कादरी (तीन), नीलोफर रिजवान शेख (36) और शाहीन खान (45) के रूप में हुई है। इन्हें जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इनकी हालत स्थिर है।

भाषा स्नेहा नीरज

नीरज


लेखक के बारे में