चालान काटने की बात सुनकर गुस्साए ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर बैठाकर 1 किलोमीटर तक घसीटा, फिर जो हुआ..

उसने यातायात पुलिस के कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को बोनट पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चालान काटने की बात सुनकर गुस्साए ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर बैठाकर 1 किलोमीटर तक घसीटा, फिर जो हुआ..
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: October 1, 2021 12:18 am IST

मुंबई। मुंबई में एक कार चालक से यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन रोकने को कहे जाने के बाद उसने यातायात पुलिस के कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को बोनट पर बैठाकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उपनगर अंधेरी में डी एन नगर पुलिस ने घटना के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी चालक की इस हरकत को कई लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया है।

ये भी पढ़ें: 27 प्रतिशत OBC Reservation पर हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 7 October को होगी अंतिम सुनवाई

अधिकारी के मुताबिक, कांस्टेबल विजय सिंह गुरव अंधेरी में आजाद नगर मेट्रो स्टेशन के नीचे ड्यूटी पर तैनात थे, तभी एक कार गलत दिशा से घुसी और एस वी रोड की तरफ बढ़ी।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल ने कार चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने कोई पहचान पत्र दिखाकर भागने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें:  दिग्विजय सिंह की मानसिक स्थिति बिगड़ती जा रही, इलाज करवाना चाहिए, शिशु मंदिर के पूर्व छात्रों ने दी नसीहत

अधिकारी ने बताया कि हालांकि, गुरव कूदकर कार के बोनट पर चढ़ गया और चालक ने गति तेज कर दी। अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल को करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया जिसके बाद वह नीचे गिर गया।

स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में कांस्टेबल को कार के बोनट पर बैठे और ड्राइवर द्वारा घसीटते देखा जा सकता है। गुरव ने थाने पहुंचकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों को लगाया लाखों रुपए का चूना, न्याय की आस लेकर थाने पहुंचे पीड़ित


लेखक के बारे में