मुंबई: प्रताड़ना का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद युवक का शव मिला; परिजनों ने जांच की मांग की

मुंबई: प्रताड़ना का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद युवक का शव मिला; परिजनों ने जांच की मांग की

मुंबई: प्रताड़ना का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद युवक का शव मिला; परिजनों ने जांच की मांग की
Modified Date: May 14, 2026 / 12:00 pm IST
Published Date: May 14, 2026 12:00 pm IST

मुंबई, 14 मई (भाषा) मुंबई में एक रेलवे ट्रैक के पास 26 वर्षीय युवक का शव मिला है, जिसके बाद उसके परिवार ने उस वीडियो की जांच की मांग की है जो उसने कथित तौर पर अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वीडियो में युवक ने दो महिलाओं और एक पुरुष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जयेश परमार का शव 10 मई को बोरीवली में रेलवे पटरी के पास पाया गया था, जिसके बाद पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की थी।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट में घटना में शराब से जुड़ी परिस्थितियों का संकेत मिला था।

हालांकि, मृतक के परिजनों ने उसकी मौत से पहले कथित तौर पर रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो की जांच करने की मांग की है। इस वीडियो में परमार ने आरोप लगाया है कि दो महिलाओं और एक पुरुष ने उसे प्रताड़ित किया था और कहा था कि यदि वह आत्महत्या करता है, तो इसके लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में