Ajit Pawar Plane Crash: ‘अजित पवार प्लेन क्रैश में बड़ी साजिश, विमान में रखे थे पेट्रोल के डब्बे…’, भतीजे रोहित पवार ने फिर उठाए चौंकाने वाले सवाल
Ajit Pawar Plane Crash: 'अजित पवार प्लेन क्रैश में बड़ी साजिश, विमान में रखे थे पेट्रोल के डब्बे...', भतीजे रोहित पवार ने फिर उठाए चौंकाने वाले सवाल
Ajit Pawar Plane Crash/Image Source: Socail media
- अजित पवार प्लेन क्रैश
- 5 लोगों की जान गई
- रोहित पवार ने उठाए चौंकाने वाले सवाल
मुंबई: Ajit Pawar Plane Crash राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की 28 जनवरी को हुई प्लेन क्रैश दुर्घटना को लेकर गंभीर आरोप और सवाल उठाए हैं। उन्होंने शनिवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्क्रीन पर डेटा और फोटो दिखाकर विमान दुर्घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।
रोहित पवार ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल (MLA Rohit Pawar Allegations)
Ajit Pawar Plane Crash रोहित पवार ने कहा कि दुर्घटना के समय केवल एक धमाका नहीं हुआ बल्कि कई धमाके हुए थे। विमान में सामान रखने वाली जगह पर अतिरिक्त पेट्रोल के डिब्बे रखे गए थे, जिससे आग भड़की। उन्होंने सुझाव दिया कि दुर्घटना में राजनीतिक या व्यावसायिक साजिश की आशंका हो सकती है। रोहित पवार ने कहा कि कुछ लोग अजित पवार प्लेन क्रैश की जांच को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले में तुरंत और निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को जांच पूरी होने तक मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश को लेकर भतीजे रोहित पवार ने लगाए साजिश के आरोप#AjitPawar | #RohitPawar | @RRPSpeaks | Ajit Pawar Plane Crash pic.twitter.com/MG1sII5pvP
— IBC24 News (@IBC24News) February 22, 2026
VSR कंपनी पर सवाल (Black Box Mystery)
Ajit Pawar Plane Crash हादसे में शामिल विमान VSR कंपनी का था जिसके खिलाफ पहले से कई शिकायतें हैं। रोहित ने कहा कि कंपनी में मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जुड़ी समस्याएं थीं। उन्होंने CVR (कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर) को लेकर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया कि विमान का CVR केवल 30 मिनट रिकॉर्ड कर सकता था, जबकि DGCA नियम के अनुसार दो घंटे की रिकॉर्डिंग आवश्यक है। अजित पवार के बेटे जय पवार ने 18 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों पर उड़ान रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स आसानी से नष्ट नहीं होते और महाराष्ट्र के लोगों को इस त्रासदी का पूरा, पारदर्शी और बिना किसी शक के सच जानने का अधिकार है।
यह भी पढ़ें
- डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान! अब सभी देशों पर 15% ग्लोबल टैरिफ… नए शुल्क फैसले से दुनिया भर में मचा हड़कंप
- सीमा पार पाकिस्तान का बड़ा हमला! 7 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक से फिर बढ़ा तनाव.. इतने लोगों की मौत का दावा
- आज बन रहा शुभ रवि योग, होगा धन लाभ.. इन राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें रविवार का राशिफल

Facebook


