नागपुर में निवेश पर बड़े मुनाफे का लालच देकर व्यापारी से 2.48 करोड़ रुपये की ठगी

नागपुर में निवेश पर बड़े मुनाफे का लालच देकर व्यापारी से 2.48 करोड़ रुपये की ठगी

नागपुर में निवेश पर बड़े मुनाफे का लालच देकर व्यापारी से 2.48 करोड़ रुपये की ठगी
Modified Date: January 18, 2024 / 08:04 pm IST
Published Date: January 18, 2024 8:04 pm IST

नागपुर, 18 जनवरी (भाषा) नागपुर के एक व्यवसायी को कुछ लोगों ने शेयर बाजार में निवेश पर अच्छा मुनाफा देने का लालच देकर उससे 2.48 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

धंतोली थाने के अधिकारी ने बताया कि पूर्व थोक विक्रेता मोती दुलरामनी (76) ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें निवेश पर 15 से 20 प्रतिशत मुनाफे का वादा किया गया था। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने विज्ञापन देने वालों से संपर्क किया।

उन्होंने बताया, ”पिछले साल 11 नवंबर से इस साल आठ जनवरी के बीच दुलरामनी ने 2.75 करोड़ रुपये का निवेश किया, जिसमें से 26 लाख रुपये की राशि पीड़ित का विश्वास हासिल करने के लिए डीमैट खाते में हस्तांतरित कर दी गई।”

अधिकारी ने बताया कि निवेश और मुनाफे को लेकर बातचीत के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप पर आरोपी के गोलमोल जवाबों के आधार पर दुलरामनी को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि साइबर पुलिस भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी वर अन्य अपराधों के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर मामले को सुलझाने के प्रयास में जुटी है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में