Nagpur Factory Blast: बारूद फैक्टी में बड़ा धमाका, 15 मजदूरों की मौत, 18 घायल, चिथड़े-चिथड़े मिला शरीर का एक-एक अंग

Ads

Nagpur Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारूद निर्माण से जुड़ी एक निजी फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया।

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 11:38 AM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 12:08 PM IST

nagpur blast

HIGHLIGHTS
  • बारूद फैक्ट्री में भीषण विस्फोट
  • 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत
  • 18 से ज्यादा गंभीर घायल

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारूद निर्माण से जुड़ी एक निजी फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि देखते ही देखते पूरी यूनिट मलबे में तब्दील हो गई और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 15 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए या घायल हुए हैं।

Nagpur News: यह है पूरा मामला

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक बेहद दुखद औद्योगिक हादसे की खबर सामने आई है। कटोल तहसील के राउलगांव स्थित खनन और औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाली कंपनी एसबीएल एनर्जी लिमिटेड के कारखाने में आज सुबह जोरदार विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक जानकारी दी है। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और फैक्ट्री परिसर में तुरंत आग फैल गई।

Factory Blast Aaaj Subah: सुबह 6 से 7 बजे के बीच हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच उस समय हुआ, जब मजदूर रोज की तरह काम पर लौटे थे और विस्फोटक निर्माण की प्रक्रिया चल रही थी। बताया जा रहा है कि विस्फोट के समय संबंधित यूनिट में करीब 25 से 30 कर्मचारी मौजूद थे। अचानक हुए धमाके से कई मजदूर घायल हो गए और कुछ के मलबे व आग के बीच फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे घना धुआं पूरे इलाके में फैल गया और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दलों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताया। यही नहीं, सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए 5-5 लाख मुआवजे का भी ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें