BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

एमवीए की ओर झुकाव रखने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं: विपक्षी नेता

एमवीए की ओर झुकाव रखने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं: विपक्षी नेता

एमवीए की ओर झुकाव रखने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं: विपक्षी नेता
Bhasha
Published: 18 Oct 2024 | 3:49 pmModified: 18 Oct 2024 | 3:49 pm

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची से विपक्षी दलों की ओर झुकाव रखने वाले मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं।

कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि निर्वाचन आयोग के कामकाज में कोई पारदर्शिता नहीं है और इसके अधिकारी सत्तारूढ़ दलों के दबाव में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एमवीए निर्वाचन आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाएगा।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।

एमवीए नेताओं विशेष रूप से कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को हटाने की मांग की।

पटोले ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-7 के तहत विभिन्न कारणों से मतदाता सूची से नाम हटाए जाते हैं। लेकिन इसके तहत विपक्षी दलों की ओर झुकाव रखने वाले मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इशारे पर यह सब हो रहा है।

पटोले ने कहा, “कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) की तरफ झुकाव रखने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि भाजपा चुनाव हार रही है।”

शिवसेना (यूबीटी) के नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने दावा किया कि नासिक सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में 6,000 मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं और कलेक्टर के समक्ष मुद्दा उठाने के बावजूद इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दलों की जीती हुई औरंगाबाद सेंट्रल और सिल्लोड सीट पर लगभग 27,000 मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है।

राकांपा (एसपी) के नेता जितेंद्र अव्हाड ने मांग की कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को लेकर श्वेत पत्र प्रकाशित करे।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का प्रिंट इतना खराब है कि इसे पढ़ा नहीं जा सकता। उन्होंने दावा किया कि नाम, पते और फोटो भी गलत हैं।

अव्हाड ने कहा, “जिस तरह से चुनाव कराया जा रहा है वह संदिग्ध है। यह शर्मनाक है।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: एमवीए की ओर झुकाव रखने वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं: विपक्षी नेता

शहर की खबरें

महाराष्ट्र

और भी पढ़ें ›
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm
आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

आईआईटी छात्र के माता-पिता का न्याय के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना शर्मनाक : दीपके

01 Oct 2026 | 8:33 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

अलिया भट्ट, सचिन तेंदुलकर और रामी मालेक अर्थशॉट पुरस्कार 2026 समारोह में शामिल होंगे

01 Oct 2026 | 8:23 pm
युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

युवती की मौत से जुड़ी खबरों का अध्ययन करने के बाद मंगेतर ने केतन की हत्या की साजिश रची

01 Oct 2026 | 8:04 pm
सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

सामंथा प्रभु के खिलाफ सोशल मीडिया पर ‘डीपफेक’ व अनधिकृत सामग्री हटाने का उच्च न्यायालय का आदेश

01 Oct 2026 | 8:04 pm