Father Kills Daughter: क्या इतनी जरूरी है कुर्सी? महज इस बात को लेकर पिता ने 6 साल की बेटी को उतारा मौत के घाट, मामला जानकर अधिकारी भी रह गए दंग
Father Kills Daughter: महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों से भरोसा उठा दिया है। मामला पढ़कर यकीनन आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि, क्या रिश्ता कुर्सी के ऊपर नहीं है।
murder/ image source: ai generated
- सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए पिता बना कातिल
- 6 साल की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला
- बेटी को महाराष्ट्र से ले गया तेलंगाना, फिर नहर में फेंका
Father Kills Daughter: नांदेड़: वो कहते हैं न कुर्सी के लिए इंसान कुछ भी करलेता है, महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों से भरोसा उठा दिया है। Father Kills Daughter का मामला पढ़कर यकीनन आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि, क्या रिश्ता कुर्सी से ऊपर नहीं है? चलिए विस्तार से आपको पूरा मामला बताते हैं।
Nanded Murder News: सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए पिता बना कातिल
दरअसल महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक पिता ने अपनी 6 साल की बेटी की हत्या कर दी, वो भी केवल इसलिए कि वह पंचायत चुनाव में सरपंच बनने की अपनी ख्वाहिश पूरी कर सके। आरोपी पांडुरंग के परिवार में जुड़वां बेटियां और एक बेटा है, और पंचायत राज कानून के अनुसार 2 से ज्यादा बच्चों वाला व्यक्ति पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकता। सिर्फ सरपंच के पद के लिए पिता ने बेटी को मौत के घाट उतीर दिया। मामले के उजागर होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पांडुरंग की दिली ख्वाहिश थी कि वह अपने गांव का सरपंच बने। लेकिन कानून और उसके बच्चों की संख्या के कारण वह चुनाव नहीं लड़ सकता था। इसी उद्देश्य के लिए उसने सबसे नाजुक और मासूम को ही अपना शिकार बनाया।
Father Kills Daughter: पुलिस ने क्या खुलासे किए ?
पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत निजामाबाद पुलिस को मामले में शामिल किया, जिन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने पहले अपनी बेटी को महाराष्ट्र से तेलंगाना तक ले जाकर एक नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने अपराध को छुपाने की कोशिश भी की, लेकिन बाल हत्या की गंभीरता और सुरक्षात्मक जांच के चलते वह पकड़ा गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या, अपहरण और बाल अधिकार कानून उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- Share Market Hike: टैरिफ कटौती ने मार्केट को कर दिया सुपरचार्ज! सेंसेक्स 2500 अंक की जोरदार बढ़त, निफ्टी में भी 3% की उछाल, जानें आगे क्या हो सकता है?
- India Scout and Guide Controversy: कौन है छत्तीसगढ़ भारत स्काउट एंड गाइड्स के अध्यक्ष? भारत स्काउट एंड गाइड्स के पत्र से हुआ खुलासा, सांसद बृजमोहन की याचिका पर 12 फरवरी को होगी सुनवाई
- Hindu Muslim Shadi: ‘मैं हिंदू धर्म के अनुसार…’, मुस्लिम युवती को सनातनी लड़के से हुआ प्यार, अपनी अम्मी के खिलाफ गई समरीन ने जो खुलासे किए, हक्के-बक्के रह गए सब
- Stocks to Watch: एक सही फैसला और बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए आज किन शेयरों में छुपा है तगड़ा मुनाफा

Facebook


