India Scout and Guide Controversy: कौन है छत्तीसगढ़ भारत स्काउट एंड गाइड्स के अध्यक्ष? भारत स्काउट एंड गाइड्स के पत्र से हुआ खुलासा, सांसद बृजमोहन की याचिका पर 12 फरवरी को होगी सुनवाई
India Scout and Guide Controversy: भारत स्काउट एंड गाइड्स ने पत्र लिखकर बताया कि, मंत्री गजेंद्र यादव छग भारत स्काउट एंड गाइड्स के अध्यक्ष हैं
India Scout and Guide Controversy/image source: ibc24.in
- भारत स्काउट एंड गाइड्स ने पत्र लिख स्पष्ट जानकारी दी
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव छग भारत स्काउट एंड गाइड्स के अध्यक्ष हैं
- BJP सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र भेज कर दी जानकारी
India Scout and Guide Controversy: रायपुर: छत्तीसगढ़ में 9 से 13 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन हुआ था। इस दौरान एक विवाद उभर के सामने आया था, जिसकी चर्चा हर तरफ दी। दरअसल, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुद को भारत स्काउट गाइड की राज्य परिषद का अध्यक्ष बताया था। इतना ही नहीं बृजमोहन अग्रवाल ने (India Scout and Guide Controversy) हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। इस याचिका में सांसद अग्रवाल ने कहा था कि, उनको इस पद से हटाने का प्रस्ताव असंवैधानिक है।
भारत स्काउट एंड गाइड्स ने दी जानकारी
India Scout and Guide Controversy: वहीं अब इस मामले भारत स्काउट एंड गाइड्स की तरफ से जानकारी दी गई है। भारत स्काउट एंड गाइड्स ने पत्र लिखकर स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया कि, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव छग भारत स्काउट एंड गाइड्स के अध्यक्ष हैं। भारत स्काउट एंड गाइड्स ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर ये जानकारी दी है। वहीं सांसद बृजमोहन अग्रवाल की (India Scout and Guide Controversy) याचिका पर हाई कोर्ट में 12 फरवरी को सुनवाई होगी।
बृजमोहन की याचिका में क्या-क्या?
India Scout and Guide Controversy: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा कि, ना तो उन्हें पद से हटाए जाने के बारे में कोई सूचना दी गई और ना ही कोई सुनवाई का मौका दिया गया है। पूरी कार्रवाई एकतरफा तरीके से की जा रही है। याचिका में यह भी कहा गया है कि उन्होंने सांसद और परिषद के वैधानिक अध्यक्ष की (India Scout and Guide Controversy) हैसियत से 5 जनवरी को जंबूरी की बैठक भी ली थी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद की दावेदारी है। दोनों अध्यक्ष होने का दावा कर रहे हैं। बृजमोहन का दावा है कि, 10 करोड़ की वित्तीय अनियमितता के कारण आयोजन को रद्द कर दिया गया था।
अपनी याचिका में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद पर वे लगातार काम करते आ रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें बिना जानकारी दिए आयोजन किए जा रहे हैं। पद से हटाने का प्रस्ताव भी लाया गया है।
भारत स्काउट-गाइड्स के अध्यक्ष को लेकर बड़ा अपडेट, सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र भेज कर दी जानकारी #BharatScoutsAndGuides #BrijmohanAgrawal @brijmohan_ag @BJP4CGState https://t.co/n6ia3PhI3d
— IBC24 News (@IBC24News) February 3, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Stocks to Watch: एक सही फैसला और बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए आज किन शेयरों में छुपा है तगड़ा मुनाफा
- Petrol Diesel Price 03 February 2026: पेट्रोल 82 रुपए लीटर, डीजल भी आया 80 रुपए से नीचे, बजट 2026 के बाद आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी
- Aaj Ka Mausam: अगले 3 दिनों तक प्रदेश में होगी तेज बारिश, आज 20 से ज्यादा जिलों में ओलावृष्टि और तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, ये चीज बढ़ा रही मुसीबत

Facebook


