नासिक टीसीएस मामला: एसआईटी ने दूसरा आरोप-पत्र दाखिल किया
नासिक टीसीएस मामला: एसआईटी ने दूसरा आरोप-पत्र दाखिल किया
नासिक (महाराष्ट्र), 28 मई (भाषा) टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) इकाई में कथित यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बृहस्पतिवार को यहां एक अदालत में अपना दूसरा आरोप-पत्र दाखिल किया।
अधिकारियों ने बताया कि यह आरोप-पत्र रजा रफीक मेमन, शाहरुख हुसैन शौकत कुरेशी, अश्विनी अशोक चैनानी, तौसीफ बिलाल अत्तर, शफी भीकन शेख, दानिश इजाज शेख, निदा इजाज खान और अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत यहां मुंबई नाका पुलिस थाने में दर्ज आठ प्राथमिकी से संबंधित है।
उन्होंने बताया कि आरोप-पत्र यहां अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दाखिल किया गया।
एसआईटी ने 22 मई को दानिश एजाज शेख, तौसीफ बिलाल अत्तर, निदा एजाज खान और मतीन मजीद पटेल के खिलाफ देवलाली कैंप पुलिस थाने में दर्ज एक मामले में सत्र अदालत के समक्ष 1,500 पृष्ठों का आरोप-पत्र दाखिल किया था।
आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टीसीएस की नासिक इकाई में कई महिला कर्मचारियों द्वारा शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाये जाने के बाद एसआईटी का गठन किया गया था।
भाषा
देवेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


