Nashik IT Company Scandal: IT कंपनी में खौफनाक खुलासा! सालों से महिलाओं के साथ दरिंदगी, HR और टीम लीडर्स पर गंभीर आरोप, ये काम करने को करते थे मजबूर
Nashik IT Company Scandal: कंपनी में कार्यरत कुछ महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वहां के सीनियर स्टाफ, जिनमें टीम लीडर्स और एक एचआर अधिकारी शामिल हैं, द्वारा लंबे समय से उनका यौन शोषण किया जा रहा था
nashik news/ image source: nextminutenews7 x handle
- नासिक आईटी कंपनी में बड़ा मामला
- छह टीम लीडर्स गिरफ्तार हुए
- एचआर अधिकारी भी हिरासत में
Nashik IT Company Scandal: नासिक: महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक आईटी कंपनी में सामने आए गंभीर मामले ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। कंपनी में कार्यरत कुछ महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि वहां के सीनियर स्टाफ, जिनमें टीम लीडर्स और एक एचआर अधिकारी शामिल हैं, द्वारा लंबे समय से उनका यौन शोषण किया जा रहा था और साथ ही उन पर मतांतरण (धर्म परिवर्तन) के लिए दबाव बनाया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह टीम लीडर्स और एक एचआर अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे प्रकरण को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ नाम दिया जा रहा है।
Nashik, Maharashtra – In a major case of sexual harassment and abuse of power, Nashik Police have arrested six team leaders of a prominent IT company on serious charges including rape, sexual harassment, and hurting religious sentiments.According to police, the accused allegedly… pic.twitter.com/Jc5nMHzM4J
— NextMinute News (@nextminutenews7) April 9, 2026
corporate jihad case: लगभग चार वर्षों से चल रहा था उत्पीड़न
पीड़ित महिलाओं के अनुसार यह कथित उत्पीड़न पिछले लगभग चार वर्षों से चल रहा था। आरोप है कि कंपनी के भीतर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और इस दौरान उन पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुल आठ महिला कर्मचारियों और एक पुरुष कर्मचारी ने यह शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए प्रेरित और मजबूर किया गया। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि उन पर गोमांस खाने और ऑफिस परिसर में नमाज अदा करने के लिए दबाव बनाया जाता था, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
forced religious conversion: छह टीम लीडर्स गिरफ्तार हुए
इस पूरे मामले में पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके धार्मिक प्रतीकों और आस्थाओं का अपमान किया गया और काम के माहौल को उनके लिए असहज बना दिया गया। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जा सके और सच्चाई सामने लाई जा सके। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और कंपनी के दस्तावेज, कर्मचारियों के बयान तथा डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।
इन्हें भी पढ़े:-
- Kanker Road Accident: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, इस जिले में दो कारों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, 6 लोगों की मौके पर मौत
- Vande Bharat IBC24 News: हुमायूं कबीर के वीडियो से मचा भारी सियासी बवाल.. सत्ताधारी नेताओं के जिक्र से उठ रहे सवाल. आप भी देखें
- Kaptaan Series Prime Video : 8 एपिसोड और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस! ओटीटी पर आते ही छाई यह सीरीज, टीवी सितारों ने मचाया गदर

Facebook


