नवी मुंबई : दो लोगों पर बिना मंजूरी के खतरनाक पेट्रोलियम उत्पाद का भंडारण करने का मुकदमा दर्ज
नवी मुंबई : दो लोगों पर बिना मंजूरी के खतरनाक पेट्रोलियम उत्पाद का भंडारण करने का मुकदमा दर्ज
ठाणे, 17 जुलाई (भाषा) नवी मुंबई के उरण कस्बे में बिना समुचित मंजूरी के खतरनाक पेट्रोलियम उत्पाद का कथित तौर पर भंडारण करने के लिए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अनमोल सिंह सेठी और काविशी सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं पेट्रोलियम नियमों के प्रावधानों के तहत मंगलवार को उरण थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस के मुताबिक, करीब 14 लाख रुपये मूल्य के उत्पाद को भी जब्त किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अप्रैल में उरण के एक पार्किंग क्षेत्र में संबंधित अधिकारियों की अनुमति के बिना ‘प्रोसेस ऑयल 40’ नाम के अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ का भंडारण किया था।
प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में पदार्थ की खतरनाक प्रकृति की पुष्टि होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस के अनुसार, 13.80 लाख रुपये मूल्य के पेट्रोलियम उत्पाद के भंडार के साथ-साथ 21.40 लाख रुपये मूल्य के कंटेनर ट्रक और अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया।
भाषा जितेंद्र वैभव
वैभव

Facebook


