राकांपा के गुटों के विलय की संभावना खत्म, यह मुद्दा हमारे एजेंडे में नहीं: जयंत पाटिल
राकांपा के गुटों के विलय की संभावना खत्म, यह मुद्दा हमारे एजेंडे में नहीं: जयंत पाटिल
मुंबई, चार मार्च (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने बुधवार को पार्टी के दोनों गुटों के विलय की संभावना को खारिज कर दिया और स्वीकार किया कि राकांपा प्रमुख अजित पवार के विमान दुर्घटना में निधन के बाद बातचीत रुक गई।
पाटिल ने कहा कि दोनों गुटों के विलय का मुद्दा अब राकांपा (शप) के एजेंडे में नहीं है।
उन्होंने विधान भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, “राकांपा के दोनों गुटों के विलय की संभावना खत्म हो चुकी है। विलय का विचार (तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख) अजित पवार का था। वह दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे थे। उनके निधन के बाद से बातचीत रुक गई है। मुझे भविष्य में इन वार्ताओं के दोबारा शुरू होने की कोई संभावना नहीं दिखती। विलय अब एजेंडे में नहीं है।”
इन टिप्पणियों के समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि महाविकास आघाडी के तीनों घटक दलों- शिवसेना (उबाठा), राकांपा (शप) और कांग्रेस ने महाराष्ट्र में राज्यसभा की एकमात्र सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है।
सूत्रों के अनुसार, शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस ने आशंका जताई थी कि राकांपा गुटों का विलय एवं शरद पवार का उच्च सदन में पुनः नामांकन प्रभावी रूप से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सातवीं सीट सौंपने के समान होगा।
जयंत पाटिल ने स्पष्ट किया कि विलय की बातचीत समाप्त हो गई है।
उन्होंने कहा, “हमारे दोनों सहयोगी दल इस बात से भली-भांति अवगत हैं।”
भाषा जितेंद्र सुरेश
सुरेश

Facebook


