नीट-यूजी प्रश्नपत्र ‘लीक’ : सीबीआई ने लातूर में कोचिंग संस्थान के कार्यालय में तलाशी ली
नीट-यूजी प्रश्नपत्र ‘लीक’ : सीबीआई ने लातूर में कोचिंग संस्थान के कार्यालय में तलाशी ली
लातूर, 17 मई (भाषा) नीट-यूजी प्रश्नपत्र “लीक” मामले की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को महाराष्ट्र के लातूर शहर में कोचिंग संस्थान रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेज (आरसीसी) के मुख्य कार्यालय में छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने लातूर के शिवनगर इलाके में स्थित आरसीसी कार्यालय में दोपहर में तलाशी शुरू की, जो देर शाम तक जारी रही।
इससे पहले, सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को आरसीसी के संस्थापक शिवराज मोटेगांवकर से शिवनगर स्थित उनके आवास पर करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को संदेह है कि लातूर के कुछ डॉक्टरों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट-यूजी), 2026 के कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र को खरीदा था।
सीबीआई की एक टीम पिछले चार दिन से लातूर में डेरा डाले हुए है।
केंद्रीय एजेंसी ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र “लीक” मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच के लिए कई टीम गठित की हैं। तीन मई को आयोजित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के चलते रद्द कर दी गई थी।
भाषा पारुल जोहेब
जोहेब

Facebook


