आंध्र प्रदेश में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
आंध्र प्रदेश में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
अमरावती, 30 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश में नौ माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें वरिष्ठ नक्सली नेता सी नारायण राव भी शामिल है।
पुलिस महानिदेशक हरीश कुमार गुप्ता ने सोमवार को यह जानकारी देने के साथ ही दावा किया कि ‘‘राज्य में वामपंथी उग्रवाद समाप्त हो गया है।’’
गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र ने वादा किया था कि 31 मार्च, 2026 से पहले वामपंथी उग्रवाद खत्म कर दिया जाएगा, जिसमें पिछले दो वर्षों में हमने अपनी भूमिका निभाई। आज, आंध्र प्रदेश में वामपंथी उग्रवाद का अंत हो गया है।’’
गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ माओवादी नेता राव नक्सली इकाई ‘आंध्र ओडिशा बॉर्डर’ (एओबी) का सचिव था और वह 36 वर्षों तक माओवादी गतिविधियों में सक्रिय रहा।
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सल उन्मूलन में विशेष बलों, ‘ग्रेहाउंड्स’ और अन्य इकाइयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भाषा
प्रचेता नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


