Nitesh Rane Controversial Statement: ‘आतंकी बनाने के अड्डे हैं मदरसे’.. यहां के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- सीएम से बोलकर करवाउंगा बंद

Ads

'आतंकी बनाने के अड्डे हैं मदरसे'.. इस मंत्री ने दिया विवादित बयान, Nitesh Rane Controversial Statement, Read

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 09:42 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 12:32 AM IST
HIGHLIGHTS
  • राणे ने मदरसों को आतंकवाद केंद्र कहा, बंद करने की मांग की।
  • वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई का वादा।
  • समाजवादी पार्टी ने विरोध किया।

मुंबईः Nitesh Rane Controversial Statement:  मदरसों को ‘आतंकवादी तैयार करने का केंद्र’ बताते हुये महाराष्ट्र के बंदरगाह विकास मंत्री एवं भाजपा नेता नितेश राणे ने बुधवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य में इन इस्लामी स्कूलों को बंद करने का अनुरोध करेंगे। विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राणे ने एक वायरल वीडियो का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर एक मौलवी, एक छात्र को पीटता हुआ दिख रहा है।

उन्होंने कहा, “आपने बच्चों को पीटते हुए मौलवी का वीडियो देखा है। यह मेरे गृह जिले सावंतवाड़ी का है और मैं जिले का प्रभारी मंत्री भी हूं। आपको जल्द ही पता चलेगा कि उसके खिलाफ क्या सख्त कार्रवाई होने वाली है।” राणे सिंधुदुर्ग जिले के कंकावली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राणे ने कहा, ‘मैं उन्हें ऐसा सबक सिखाऊंगा कि अगली बार बच्चों के साथ ऐसा कुछ करने से पहले उनके हाथ कांपने लगेंगे।’

‘आपको मदरसों की जरूरत ही क्यों है?- भाजपा नेता

Nitesh Rane Controversial Statement:  भाजपा के नेता कहा, ‘आपको मदरसों की जरूरत ही क्यों है? ये मदरसे आतंकवाद के केंद्र हैं, वहां आतंकवादियों को तैयार किया जाता है।’ राणे ने कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि क्या कोई इस्लामी देश हिंदुओं के लिए ऐसे स्कूलों की अनुमति देता है जहां केवल भगवद्गीता पढ़ाई जाती हो। उन्होंने कहा, ‘हमें ऐसे मदरसों को बढ़ावा क्यों देना चाहिए? यदि आप कुरान पढ़ाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपके पास मस्जिदें हैं।’ उन्होंने दावा किया, ‘मैं मुख्यमंत्री से बात करूंगा और उनसे सभी मदरसों को बंद करने के लिए कहूंगा क्योंकि ये आतंकवादियों के बनने की जगह हैं।’ इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने कहा कि भारत के किसी भी मदरसे में कोई आतंकवादी गतिविधि नहीं होती है। आजमी ने कहा, ‘यदि वे चाहें, तो मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगवा सकते हैं। उन्हें वहां रहने के लिए कमरा और भोजन भी दिया जाएगा, वे वहां रहकर जांच कर सकते हैं।’

यह भी पढ़ेंः-

नितेश राणे ने क्या बयान दिया है?

नितेश राणे ने मदरसों को ‘आतंकवादी तैयार करने का केंद्र’ बताते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री से इन स्कूलों को बंद करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने एक वायरल वीडियो का हवाला दिया जिसमें कथित रूप से मौलवी छात्र को पीटता दिख रहा है।

उनका बयान किस राजनीतिक सन्दर्भ में आया?

राणे का बयान महाराष्ट्र विधानसभा और सार्वजनिक मंच पर आया, और इसमें शिक्षा और सुरक्षा को लेकर भाजपा का नजरिया उभरकर सामने आया।

समाजवादी पार्टी ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी?

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आसिम आजमी ने बयान का विरोध किया और कहा कि भारत के किसी भी मदरसे में आतंकवादी गतिविधि नहीं होती। उन्होंने सुझाव दिया कि जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा सकते हैं।

क्या राणे ने किसी कार्रवाई की धमकी दी?

हां, उन्होंने कहा कि मौलवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बच्चों के साथ हिंसा करने से पहले उनके हाथ कांपने लगेंगे।

उनका मुख्य तर्क क्या था?

राणे ने यह सवाल उठाया कि क्या किसी इस्लामी देश में हिंदुओं के लिए ऐसे स्कूल की अनुमति होती है और उनका कहना था कि धार्मिक शिक्षा के लिए मस्जिदें पर्याप्त हैं।